Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

किसानों के हितों और कृषि नवाचार पर केंद्रित रहा कार्यक्रम- राज्यमंत्री श्री पटेल किसानों को समर्पित रहा ‘मन की बात’ का 134वाँ एपिसोड, नवाचार एवं जैविक खेती पर दिया गया जोर राज्यमंत्री लखन पटेल ने किसानों के साथ सुना प्रधानमंत्री जी का संबोधन

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने आज कृषि विज्ञान केंद्र दमोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किसानों के साथ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, माताएँ-बहनें तथा बड़ी संख्या में किसान बंधु और कृषि वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड विशेष रूप से किसानों को समर्पित था। कार्यक्रम में ऐसे किसान भाई-बहन शामिल हुए, जो आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और उन्नत कृषि पद्धतियों के माध्यम से खेती को नई दिशा दे रहे हैं।

            उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कृषि क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला तथा किसानों को नवाचार अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

            कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने, खेती की लागत कम करने तथा कृषि को अधिक लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित किसानों ने खेती में नए प्रयोगों और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के अनुभव साझा किए।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कृषि विभाग के अधिकारियो से कहा किसानों को रतलाम जिले का विजिट कराये वहां फल-फूल की खेती आधुनिक तकनीको से की जा रही है, यहॉ के किसानो को सीखने को मिलेगा और वे आय के अतिरिक्त स्त्रोत भी पायेगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!