Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ऊर्जा विभाग के कार्यालयों में मंगलवार को हुआ जनसुनवाई का आयोजन, रु. 4 लाख का क्षतिपूर्ति स्वीकृत आदेश सौंपा 126 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण

म.प्र.शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार आज 23 जून को म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लि. दमोह के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के निर्देशन में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु वृत्त कार्यालय-दमोह के साथ-साथ संभागीय कार्यालयों, उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 134 उपभोक्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी शिकायतें बताई। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 126 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।

            वृत्त कार्यालय-दमोह में जनसुनवाई के दौरान ग्राम-बिलाखुर्द, विकास खण्ड-पटेरा की सरस्वती पटैल (कुशवाहा) उपस्थित हुई। जिनके पति ओमकार कुशवाहा की 31 मार्च को मृत्यु हो जाने पर कंपनी के प्रचलित नियमों के तहत उन्हें अधीक्षण अभियंता दमोह द्वारा रु. 4.00 लाख (चार लाख रूपये) आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति का आदेश प्रदान किया गया तथा पीड़ित परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

            अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित वितरण केन्द्र कार्यालय अथवा प्रत्येक मंगलवार को विद्युत विभाग के समस्त कार्यालयों में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का नियमानुसार निराकरण करा सकते हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!