
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 283 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री यादव के समक्ष बालाकोट के किसान हुकुम सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उन्होंने कृषि विभाग से बीज की दो थैली दो एकड़ बोने के लिये ली थी, उपज नहीं होने के कारण मुआवजा की मांग की जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दमोह जिले के ग्राम देवरी जमादार की रहने वाली मनकोरा बाई पति स्व. सुखराम अठ्या ने प.ह.नं.81 भूमि रकबा 0.48 रा.नि.मं. इमलिया में अपनी भूमि पर सिंचाई के लिये स्थाई पंप बिजली कनेक्शन करवाना चाहती हैं, इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
इसी प्रकार कस्तूरी बाई लोधी ग्राम देवरी जमादार ने भी अपनी खेती की भूमि पर स्थाई पंप, बिजली कनेक्शन करवाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। श्रेयांस जैन उम्र 13 वर्ष ने अपनी टीसी दिलाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया कि वह बांसा तारखेड़ा के केशव चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ता है, एक्सीलेंस स्कूल में नाम आ गया है टीसी बिना नाम नहीं लिखा जा रहा है।
जनसुनवाई में 11 आधार अपडेशन एवं 145 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, डिप्टी कलेक्टर आर.एल बागरी, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


