Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में संस्था स्तर पर प्रवेश प्रारंभ

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया जारी है।  प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से 06 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक (सीटे रिक्त रहने तक) प्रवेश प्रदान किए जाएंगे। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध हैं।

            महाविद्यालय में शासन के नियमानुसार सामान्य (EWS), ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु आरक्षण एवं विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पात्र विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत भी लाभ प्रदान किया जाता है।

            इंजीनियरिंग डिप्लोमा 10वीं के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है, जो विद्यार्थियों को कम समय और कम खर्च में रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करता है। डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होते हैं तथा वे आगे बी.टेक. के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश भी प्राप्त कर सकते हैं। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आरक्षण, संबल योजना का लाभ, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, छात्रावास, वाई-फाई परिसर एवं प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं, जिससे उनका भविष्य अधिक सुरक्षित और उज्ज्वल बनता है।

            शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य ने समस्त पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि निर्धारित समयावधि में पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इस अवसर का लाभ उठाएँ। सभी शाखाओं में सीटों की संख्या सीमित है तथा प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी हेतु 9893669799, 8770257942 पर संपर्क करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!