
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में प्राचार्य डॉ.जी पी .चौधरी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम 2026- 27 के द्वितीय दिवस NTF के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की समितियो, सुविधाओं एवं गतिविधियों से संबंधित जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. राधा ताम्रकार के द्वारा दी गई। मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की मुख्य वक्ता डॉ. वंदना पाण्डे, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग एकलव्य विश्वविद्यालय द्वारा नव-प्रवेशित छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का स्ट्रेस नहीं लेने और नकारात्मकता में भी किस प्रकार से सकारात्मक सोच विकसित करें, से अवगत कराया गया। इन्होंने एनटीएफ के तहत जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी विद्यार्थियों से साझा करे। विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जिज्ञासा का समाधान भी किया।
छात्राओं को बताया कि अपने आस पास या घर परिवार में भी यदि कोई मानसिक बीमारी से ग्रसित है तो उसे हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से काउंसलिंग लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी. के. नेमा, डॉ. अरुणा जैन, डॉ .अवधेश जैन, डॉ. मालती नायक, डॉ. आर.पी अहिरवार, दीक्षारंभ कार्यक्रम प्रभारी जया अहिरवार, डॉ. असलम खान, डॉ. बृजेंद्र कुसमरिया, डॉ. आराधना श्रीवास, डॉ. प्रणव मिश्रा, प्रीति वर्मा, बृजेश मौर्य, पूजा तंतुवाय, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. उमेश दीपांकर सहित बड़ी संख्या छात्राएं उपस्थित रहीं।
