गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोहटा एवं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर दी जा रही सेवाओं का किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने विकासखण्ड जबेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोहटा, रोंड, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुलुवा एवं ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर दी जा रही सेवाओं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया
लेबर रूम, कोल्ड चैन एवं उपस्थिति पंजीयन का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान् उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लेबर रूम, कोल्ड चैन व्यवस्था, दवा उपलबधता, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण व्यवस्था एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीयन का अवलोकन किया तथा अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित सीबीएमओं को दिये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से नियमित उपस्थिति दर्ज कराना एवं मरीजों को बेहतर एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
डॉ. राय ने गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर संस्था में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाओं एवं संस्थागत प्रसव की जानकारी तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक एएनसी जॉच में एनीमिया सहित अन्य आवश्यक जॉच कर उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय पर पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती को संस्थागत् प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी किया निरीक्षण, बच्चे को पिलाई पोलियोरोधी दवा
आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 28 नोहटा एवं बहेरिया आंगनवाडी क्रमांक 36 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यू लिस्ट का अवलोकन किया तथा सेवा लेने पहुचे एक शिशु को पोलियो रोधी दवा पिलाकर नियमित टीकाकरण का संदेश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा समय पर हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त हो।


