Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

दमोह में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का तृतीय दिवस सम्पन्न आपदा प्रबंधन के गुर सीख रहे हैं दमोह के युवा आपदा मित्र

ज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के अनुसार प्रदेश के 11 जिलो मे युवा आपदा मित्र के प्रशिक्षण का संचालन किया जाना है, जिसके तारतम्य मे जिला दमोह मे 700 युवा आपदा मित्रो को प्रशिक्षित किया जाना है। इसी योजना के प्रथम चरण मे जिले मे 07 जून तक 150 एन.वाई.के. के युवाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

            जिसका आयोजन जिला दमोह के पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह मे किया जा रहा है आज  03 जून को तृतीय दिवस के अवसर पर युवा आपदा मित्रो को सुबह फालिन/पीटी/योगा कराया गया, फर्स्टऐड के नियम व सिद्धांत/घायल के तीन खतरे इमरजेन्सी वेन्टीलेशन, चेकिंग/ऑक्सीजन देना/रक्त स़्त्राव का अभ्यास, पेशेंट लिफटिंग मूवमेन्ट, इम्प्रोवाइज्ड मेथड से स्ट्रेचर बनाना एवं घयलो को ले जाने का अभ्यास, इम्प्रोवाइज्ड मेथड से बाढ बचाव सामग्री बनाना आदि से संबंधित जानकारियॉ प्रदाय की गई व प्रेक्टिकल के द्वारा अभ्यास भी कराया गया।

            इस कार्यक्रम मे जिला सैनानी रजनी खटीक के साथ प्लाटून कमाण्डर प्राची दुबे, प्लाटून कमाण्डर जोगेश विश्वकर्मा, ए.एस.आई. धर्मेन्द्र कुमार, हवलदार शैलेन्द्र रजक, सैनिक चैन सिंह, सैनिक महेन्द्र तिवारी, सैनिक जय पटैल एवं समस्त जिला एसडीईआरएफ टीम की मौजूदगी रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!