Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में निशुल्क प्रवेश, श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन

 भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. में वर्ष 2026 के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए भारत सरकार से एनसीवीटी मान्यता प्राप्त श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आईटीआई में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है। आवेदक चॉइस फिलिंग 30 जून तक कर सकेंगे।

            8 वीं एवं 10 वी पास अभ्यर्थी संस्था में संचालित आठ ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते है। प्रवेश संबंधी जानकारी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर भी प्राप्त की जा सकती है। श्रमोदय आदर्श आईटीआई भोपाल में संचालित एक एवं दो वर्षीय ट्रेड इलेक्ट्रीशियन में 20 सीट, टेक्नीशियन मेकाट्रोनिक्स में 24 सीट, एडवांस सी एन सी मशीनिंग टेक्नीशियन में 24 सीट, सिविल इंजिनियर असिस्टेंट में 24 सीट, वेल्डर में 20 सीट, आई. ओ. टी. (स्मार्ट सिटी) में 24 सीट, फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी में 24 सीट और इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन ट्रेड में 24 सीटों की संख्या निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी समय सीमा के भीतर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल सके। संस्था की अधिक जानकारी एवं आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 9424454453,9826947798 पर सम्पर्क कर सकते है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!