Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर ने देशी अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान दमोह डी का लाइसेंस किया निरस्त

 जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह स्थित एक शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आरोप पर संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें शराब दुकानों द्वारा अनियमितताएं, अवैध विक्रय और निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर शराब बेचने की जानकारी दी जा रही थी।

            उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित शराब दुकान को एक अन्य स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि संचालन किसी दूसरे स्थान पर किया जा रहा था। जिस स्थान पर दुकान संचालित हो रही थी, वहां का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था।

            कलेक्टर ने कहा जांच में यह भी सामने आया कि शराब निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बेची जा रही थी। दुकान पर लगाया गया साइन बोर्ड भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था और आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस प्रकार गंभीर अनियमितताएं सामने आने के आरोप पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना है तथा यह संदेश देना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारियों से शासन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कभी भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जा सकती है।

            उन्होंने कहा कि गांव-गांव से अवैध शराब बिक्री और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा समाजहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!