दमोह में नशामुक्ति जनजागरण कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन आज 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी
संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मद्यपान, मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे सिविल वार्ड स्थित इंडोर स्टेडियम, खेल विभाग, दमोह में आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा तथा नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में 14 वर्ष से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में सहभागिता हेतु इच्छुक प्रतिभागी प्रशासनिक अधिकारी संगीता मिश्रा, जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र संपर्क: 8085110504, ईयर मोल्ड टेक्नीशियन जोया फातिमा, जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र संपर्क: 9584551119, प्राचार्य अंध-मूक-बधिर शाला मिथलेश नामदेव, दमोह संपर्क: 6264924335 से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते है।


