
एसडीएम पथरिया श्री चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक-2 जनपद सदस्य के उप-निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 7,329 मतदाता थे, जिनमें से 3,744 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस प्रकार कुल 51.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान के लिए कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मतगणना 3 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से तहसील कार्यालय बटियागढ़ में संपन्न कराई जाएगी।


