E-Paperमध्य प्रदेश

दमोह में रैम्प कार्यशाला शुरू, उद्यमियों को MSME योजनाओं और व्यवसाय विस्तार की दी गई जानकारी

सूक्ष्म लघु और मध्यम विभाग की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत 13 अक्टूबर को मंगलम रेस्टोरेंट दमोह में दो दिवासीय रैम्प कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिसमें प्रथम दिवस की कार्यशाला में उद्यमियों एवं स्वसहायता समूहों को केंद्र शासन और राज्य शासन की उद्यमिता से सम्बंधित महत्वपूर्ण  योजनाओं की जानकारी दी गई।

            कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों आकांक्षी युवाओं एवं स्वसहायता समूहों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ वित्तीय जागरूकता, व्यवसाय के औपचारिकीकरण, गुणवत्ता सुधार, बौद्धिक संपदा एवं सतत व्यवसाय संचालन के प्रति जागरूक करना रहा।

            कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र प्रबंधक अशोक शर्मा एवं नीलेश साहू, न.आर. एल. एम. जिला प्रबंधक अरविंद चंदेल, न. यू एल एम अरशद खान एवं रानी सेन, लघु उद्योग संघ अध्यक्ष सेवंत कुमार गुजराती, सचिव दिलेश कुमार चौधरी, व्यापारी संघ अध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल, एस. बी. आई. बैंक deputy manager आकाश कुमार, नाबार्ड बैंक DDM राजन तोमरी रहे।

            कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्यमियों  को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने तथा निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया और उन्हें  MSME प्रोत्साहन योजना एवं मध्यप्रदेश MSME भू-आवंटन नियमों की  जानकारी प्रदान की गई।

            दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को MSME Promotion Policy, RAMP, ZED (Zero Defect Zero Effect), IPR (Intellectual Property Rights ), SHG Formalization, Financial Awareness, ONDC, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

            कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवसाय को औपचारिक रूप देने, वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने, उत्पाद गुणवत्ता में सुधार करने, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा, स्थानीय उत्पादों की पहचान एवं ब्रांडिंग, संसाधनों के कुशल उपयोग आदि विषयों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला का द्वितीय दिवस मुख्यतः स्टार्टअप अवेयरनेस,  ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड्स अवेयरनेस और वित्तीय जागरूकता एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!