Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

हटा एसडीएम श्री मरकाम ने देवलाई गांव पंहुचकर, स्कूल भवन का किया निरीक्षण, मरम्मत के दिए निर्देश

हटा अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम ने हटा विकासखंड के ग्राम देवलाई स्थित स्कूल भवन का निरीक्षण किया। श्री मरकाम ने मौके पर पहुंचकर भवन की स्थिति का जायजा लिया।

            निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल भवन के संबंध में ग्राम पंचायत के पास डीएमएफ की राशि उपलब्ध है, जबकि विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पास भी राशि उपलब्ध है। हालांकि, दोनों मदों में उपलब्ध राशि भवन के आवश्यक कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं है।

            एसडीएम श्री मरकाम ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बीआरसी को निर्देश दिए कि स्कूल भवन के आवश्यक कार्यों का शीघ्र एस्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने दोनों मदों में उपलब्ध राशि का संयुक्त रूप से उपयोग करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!