Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शासकीय महाविद्यालय जबेरा में ‘दीक्षारंभ समारोह’ (प्रवेशोत्सव-2026) का भव्य शुभारंभ, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

 शासकीय महाविद्यालय जबेरा में बुधवार से तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ समारोह’ (प्रवेशोत्सव-2026) का गरिमामय शुभारंभ हुआ। 1 से 3 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालयीन वातावरण एवं उच्च शिक्षा की नई व्यवस्थाओं से परिचित कराना है।

            कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान प्रमुख मोहित कुमार पांडेय ने की। प्रथम दिवस महाविद्यालय प्रबंधन ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की स्थापना, उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP), अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, इंटर्नशिप के अवसर, प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन एवं नई परीक्षा प्रणाली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

            विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्र हितग्राही योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

            कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की पुस्तकालय (ई-लाइब्रेरी), आधुनिक प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं एवं आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का भ्रमण कराया गया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा उत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!