E-Paperमध्य प्रदेश
छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरने पर वार्डन निलंबित
जिले के विकासखंड पटेरा अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास, राजाबंदी में कक्ष की छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने छात्रावास की वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जारी आदेश में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत छात्रावास की वार्डन रीता स्वामी तिवारी (प्राथमिक शिक्षक) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दमोह निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।




