Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

विभागीय मॉनिटरिंग में कमी से प्रभावित हो रहा योजनाओं का क्रियान्वयन- कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने लिखा संभागायुक्त अनिल सुचारी को पत्र संभागीय अधिकारियों को जिले में मासिक दो भ्रमण और मैदानी निरीक्षण के निर्देश जारी

जिले में विभिन्न विभागों की अपेक्षानुरूप प्रगति नहीं होने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संभागायुक्त सागर अनिल सुचारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया कि समीक्षा बैठकों के दौरान यह सामने आया कि संभाग स्तर पर लंबित समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण शासन की योजनाओं का लाभ नागरिकों तक समय पर नहीं पहुंच रहा है।

            कलेक्टर श्री यादव ने पत्र में उल्लेख किया कि कई विभागों में नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में कार्यों की प्रगति प्रभावित हो रही है। उन्होंने संभाग स्तर पर पदस्थ अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया कि वे प्रत्येक माह कम से कम दो बार दमोह जिले का दौरा कर विभागीय कार्यों की समीक्षा करें तथा जिला प्रशासन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

            इस संबंध में संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संभाग के प्रत्येक जिले में प्रतिमाह कम से कम दो भ्रमण अनिवार्य रूप से किए जाएं। भ्रमण के दौरान मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण कर योजनाओं की भौतिक प्रगति का आकलन किया जाए और जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाए, जिसमें जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी शामिल हों।

            आयुक्त श्री सुचारी ने निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान संबंधित जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जाए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने बताया संभाग स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठकों में विभागीय प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!