मध्य प्रदेश
Trending
हटा में शिक्षकों का सराहनीय कार्य
HPV वैक्सीन के लिए बांस का अस्थायी पुल पारकर पँहुचे लोगो के बीच

वैक्सीन की अपीलदमोह :
मध्य प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। मैदानी अमला हर तरह के प्रयास कर रहा है
हटा ब्लॉक के विनती गांव के हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक रमेश साहू और जे एस राजपूत द्वारा HPV वैक्सीन के लिए गांव गांव जाकर अविभावकों को प्रेरित कर अपील की जा रही है। इसी क्रम में शिक्षक करैया जोशी गांव पँहुचे यंहा छात्राओं के परिवारो के खेतो में निवास होने के कारण शिक्षक नाले के बीच बने बांस के पुल को पारकर बस्ती में पँहुचे और स्कूल में अध्ययनरत 14 वर्ष की बालिकाओं के परिजनों को समझाईस देकर HPV वैक्सीन के लाभ बताते हुए उनसे वैक्सीन लगवाने की अपील की।



