Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल स्रोतों की देखभाल करेंगे तो न केवल जल स्तर में वृद्धि होगी बल्कि स्वच्छता के कारण बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा-सांसद दमोह श्री लोधी* *जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत ग्राम समन्ना में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम सम्पन्न*

प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल स्रोतों की देखभाल करेंगे तो न केवल जल स्तर में वृद्धि होगी बल्कि स्वच्छता के कारण बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा-सांसद दमोह श्री लोधी* *जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत ग्राम समन्ना में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम सम्पन्न*

दमोह :
जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 के तहत दमोह जिले की ग्राम पंचायत समन्ना में सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में बड़े तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब एवं घाटों की सफाई अभियान में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की गईं—पहली, जल स्रोतों के संरक्षण हेतु तालाब की सफाई, और दूसरी, स्वच्छ भारत अभियान के तहत घाट की स्वच्छता सुनिश्चित करना। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, चटन पटेल, सरपंच समन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गौरव पटेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कई सामाजिक संस्थाओं (NGOs) की सक्रिय भागीदारी रही।
सांसद दमोह श्री लोधी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अक्सर रोज़मर्रा का कचरा तालाबों और घाटों में फेंक दिया जाता है, जिससे ये जल स्रोत धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि हर 15 दिन या महीने में सामूहिक सफाई अभियान चलाकर तालाबों, कुओं और बावड़ियों को स्वच्छ रखा जाए। सांसद ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल स्रोतों की देखभाल करेगा, तो न केवल जल स्तर में वृद्धि होगी बल्कि स्वच्छता के कारण बीमारियों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री लोधी ने सभी उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और NGOs का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘स्वच्छता अभियान’ और जल संरक्षण के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इन अभियानों को प्रभावी दिशा मिली है।
उन्होंने कहा  प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से चल रहे इन प्रयासों से जिले में जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने हेतु अपने विचार साझा किए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!