Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी एवं क्लोरीनीकरण सुनिश्चित किया जाये ताकि आमजनों को गुणवत्ता पूर्ण पेयजल सुनिश्चित हो – कलेक्टर श्री यादव पाठ्यपुस्तकें समय पर वितरण एवं दवाओं की अविलंब आपूर्ति सुनिश्चित की जाए समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री यादव ने दिए अहृम दिशा-निर्देश

वर्षा ऋतु प्रारंभ हो गई हैं पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी एवं क्लोरीनीकरण सुनिश्चित किया जाये ताकि आमजनों को गुणवत्ता पूर्ण पेयजल सुनिश्चित हो, सबंधित अधिकारी लगातार इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। पथरिया एमएलबी स्कूल भ्रमण के दौरान आई शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पुस्तकें समय पर पहुँचे जिला अधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

            कलेक्टर श्री यादव ने  कहा बैठक में सीएम हेल्पलाइन की ‘नॉट अटेंडेड’ शिकायतें शून्य रहें तथा सभी शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा श्रम विभाग को असंगठित श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने तथा

            बैठक के प्रारंभ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके पालन की प्रगति की समीक्षा की गई।  सभी एसडीएम को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए।

            प्रसूति सहायता योजना के लंबित भुगतान  की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों का शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए। माह जुलाई में आयोजित दस्तक अभियान सह स्टॉप डायरिया के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिला एवं खण्ड-स्तरीय बैठक कराने  के साथ ही पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाओं की अविलंब आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए l

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!