E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
पंचायत ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म दिवस मनाया*

आज नर्मदाखण्ड सेवा संस्थान गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम के संरक्षक,
पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के 66 वें जन्मोत्सव पर पौधा रोपण कर मनाया गया , इस अवसर पर मुनगा, सीताफल ,बरगद ,पीपल नीम,कंजी ,महुआ के 66 पौधे रोपित किये गये ।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र बजाज जी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल जी, श्री करन सिंह जी, श्रीमति नर्मदा सिंह जी, श्रीमती कविता बजाज जी, जनपद पंचायत हटा अध्यक्ष श्री गंगा राम पटेल जी,श्री कमल सिंह (ठक्कू दाऊ) ,श्री गंगा राम सिंह, श्री मूरत सिंह ,श्री मोहन सिंह सहयोगी, भरत मिश्रा, लाखन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र बजाज जी द्वारा माननीय मंत्री जी को पौधा रोपण कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।



