
दमोह। महिला जैन मिलन नेमी नगर शाखा क्षेत्र क्रमांक 10 दमोह की मासिक बैठक का आयोजन हमारी क्षेत्रीय मुख्य संयोजिका अति वीरांगना रश्मि जैन के घर पर संपन्न हुईं। बैठक की शुरुआत महावीर प्रार्थना से हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम जिस पर चर्चा हुई और आगामी समय में जो महिला अधिवेशन होने जा रहा है उसे कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई और 15 अगस्त पर सामूहिक रूप से कीर्ति स्तंभ पर जो ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना है उसमें सभी बहनों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इस पर भी विशेष चर्चा हुई और सभी से अनुरोध किया गया कि सभी ड्रेस कोड में आए और कार्यक्रम को सफल बनाएं और हरियाली तीज के उपलक्ष में रश्मी भाभी जी के घर पर सभी बहनों ने मिलकर एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई और रश्मी भाभी जी ने सभी बहनों को हरियाली की तीज के उपलक्ष बिंदी, सिंदूर कीडिब्बी, मेहंदी, हाथों की चूड़ी यह सारी चीजें शाखा के सभी सदस्यों को बाटी उनका बहुत-बहुत आभार और भाभी जी ने नए-नए आकर्षण गेम खिलाएं और गेम में सभी को गिफ्ट बाटी और आज की मीटिंग की थीम ड्रेस कोड ग्रीन कलर रखा था जिसमें जो बहन सबसे ज्यादा ग्रीन कलर का पहन के आई थी उसको फर्स्ट रैंक लगी और इन सभी कार्यक्रमों के बाद सभी बहनों ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया और उसके बाद भाभी जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और उसके बाद पारसनाथ भगवान की स्तुति गाकर सभी बहनों ने आज की बैठक का समापन कियाआज की इस बैठक में हमारी क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीरांगना कविता ऋषभ जैन, क्षेत्रीय मुख्य संयोजिका अति वीरांगना रश्मि जैन, क्षेत्रीय संयोजिका अति वीरांगना शोभा जैन, शाखा की अध्यक्ष वीरांगना डोली जैन, शाखा की कोषाध्यक्ष वीरांगना भावना जैन, शाखा की प्रचार मंत्री वीरांगना बृजेश जैन, वीरांगना चंद्रप्रभा जैन, वीरांगनाज्योति जैन, वीरांगना रोशनी जैन, वीरांगना सविताजैन, वीरांगना सुधा जैन, वीरांगना सुषमा जैन, वीरांगना राखीजैन, वीरांगना सीमा आगरा जैन, वीरांगना सीमा बटियागढ़, वीरांगना सीमा दिगंबर जैन, वीरांगना सीमा बाबा जैन, सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।


