
प्रदेश के सँस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने आज प्रात: नोहटा कार्यालय में जबेरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के आमजनों से भेंट कर संवाद किया।
इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से अवगत कराया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों के उचित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


