मोह के युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा अवसर अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू
दमोह सहित मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर आया है। भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के माध्यम से संचालित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढा दी गई है। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा (संभावित, ऑनलाइन परीक्षा की निश्चित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी, इसके लिए www.joinindianarmy.nic.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकेगी): 01 जून से 15 जून 2026 तक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट
www.joinindianarmy.nic.in पर अपडेट चेक करते रहें।
आवेदन के लिए पात्र जिले
मध्यप्रदेश में अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा जिलों के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी है। अभ्यर्थियों को फर्जी एजेंटों एवं धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।




