Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

आदिवासी परिवारों का न किया जाये बेदखल-मानक पटेल

दमोह। हटा विधानसभा की ग्राम पंचायत दमोतीपुरा के अन्र्तगत ग्राम सूरजपुर एवं मनकपुरा के आदिवासी परिवारों बिना कोई पूर्व सूचना अथवा बगैर किसी नोटिस के वन विभाग द्वारा बेदखल किया जा रहा है उनको बेदखल न किया जाये उसको लेकर कलेक्टर महोदय को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि हमारे पास वहां के आदिवासियों के हस्ताक्षर युक्त पत्र प्राप्त हुए है आदिवासी परिवार पन्ना टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाली भूमि पर कुछ वर्षो से काबिज है और वही खेती करके अपना जीवन यापन कर रहे है उन्हें बेदखल करना न्यायसंगत नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष योगेश सराफ गोलु ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर वन विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाये। दावों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें नियमानुसार पद आवंटित किये जाये। कांग्रेस संगठन सचिव नितिन मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति पारंपरिक निवास वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 (एफ.आर.ए)  के अनुसार जो परिवार 13 सितंबर 2005 से पहिले वन भूमि पर काबिज है उन्हें नियमानुसार नहीं हटाया जायेगा। यदि विस्थापन अनिवार्य है तो पुनर्वास नीति के तहत उचित मुआबजा एवं भूमि प्रदान की जाये। इस अवसर पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, आवेश जैन, अवीर, संजू यादव, जमना भील, दिनेश राकेश रमेश की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!