
दमोह। गत दिनों नगर के फुटेरा वार्ड 3 गौरीशंकर मंदिर निवासी आनंद स्वरूप् खरे का कड़ी मेहनत के बाद कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे आडिशन में चयन हो गया हैं जिसके लिये उन्हें के.बी.सी. की टीम ने उनका आडिशन लेने के लिए लखनऊ बुलाया था वहां टीम द्वारा उनका इंटरव्यू लेने के पाश्चात्य और उनके द्वारा सही जवाब देने पर उनका ग्राउंड ऑडिशन में चयन हो गया जिसके लिये वह उनके बुलाने पर शीघ्र ही मुंबई जायेगे। उनकी इस सफलता पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विक्रम राजपूत, आशुतोष पाण्डेय, रितिका गुप्ता, पूनम खरे ने बधाई दी है।




