किसानों के सभी कार्य सरलता और सुगमता से हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्य प्राथमिकता – कलेक्टर श्री यादव खाद-बीज की समुचित व्यवस्था के दिए गये निर्देश, किसानों को हर संभव सुविधा देने पर जोर मूंग खरीदी पंजीयन 15 जून तक किसान संघो के पदाधिकारियो और संबंधित विभागों के अधिकारियो के साथ अहम् बैठक संपन्न

जिले में खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसान संघों के साथ बैठक में उनकी बातो और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होने कहा किसानों के सभी कार्य सरलता और सुगमता से संपन्न हों, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग संवेदनशीलता और सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करें ताकि किसी भी किसान को असुविधा का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा मूंग खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जो 15 जून तक चलेगी। कलेक्टर ने मूंग उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीयन अवश्य करा लें ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
मंडियों में किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई
किसानों को मंडियों में हो रही परेशानियों की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री यादव ने मंडी अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जल संसाधन और किसान संघों के समन्वय पर जोर
कलेक्टर श्री यादव ने कहा जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों के सहयोग नहीं मिलने की बात सामने आने पर उन्होंने किसान संघ पदाधिकारियों के साथ गांवों में कैंप लगाने और किसानों को शासन के नियमों एवं उनके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामंजस्य और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
परिवहन में देरी से भुगतान प्रभावित
कलेक्टर श्री यादव ने कहा परिवहन में देरी के कारण किसानों के भुगतान में विलंब हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रांसपोर्टरों को ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले परिवहनकर्ताओं के खिलाफ शासन को कार्रवाई प्रस्ताव भी भेजा गया है।
शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
बैठक में उपस्थित मंडी सचिवों को निर्देशित किया गया कि शासन के सभी निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें और किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में किसान संघो के पदाधिकारी और कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, जल संसाधन सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी मौजूद थे।
