शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत रहेगा -कलेक्टर श्री यादव ग्राम सिंगपुर में रात्रि चौपाल में कलेक्टर ग्रामीणों से रूबरू हुए, सीधा संवाद किया, जानी जमीनी हकीकत शिविर के दौरान 17 आयुष्मान कार्ड और अन्य हितलाभों का हुआ वितरण
शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत रहेगा -कलेक्टर श्री यादव ग्राम सिंगपुर में रात्रि चौपाल में कलेक्टर ग्रामीणों से रूबरू हुए, सीधा संवाद किया, जानी जमीनी हकीकत शिविर के दौरान 17 आयुष्मान कार्ड और अन्य हितलाभों का हुआ वितरण

दमोह : 
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव कल रात्रि दूरस्थ अंचल पर बसे आदिवासी बाहुल्य ग्राम सिंगपुर पहुँचे। यहां ग्रामवासी ने नवागत कलेक्टर को अपने बीच पाकर बेहत खुश नजर आयें। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम सिंगपुर और आसपास के गांवो से आए ग्रामीणों से योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और सीधा संवाद किया।
कलेक्टर श्री यादव़ ने कहा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने के लिए अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची। चौपाल के दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया और यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओ के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होने कहा ग्राम सिंगपुर, जो बटियागढ़ जनपद पंचायत का एक दूरस्थ क्षेत्र है, वहां लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या आदिवासी समुदाय की है। क्षेत्र में सिंचाई संसाधनों की कमी और सीमित कृषि क्षेत्र के कारण ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे पिछड़े क्षेत्रों में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान हो सके और वे मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत रहेगा और भविष्य में भी इस तरह के मैदानी निरीक्षण और चौपाल आयोजित होगी।
उन्होंने कहा शासन द्वारा उत्थान तथा समाज के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई आदि योजनाओं लाभ उठाये और अच्छे से जीवन यापन करें। इस आशय के विचार कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले की तहसील बटियागढ़ के ग्राम सिंगपुर में रात्रि चौपाल के दोरान कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अठ्या, सीईओ जनपद पंचायत बटियागढ़ ए.के. सिंह, तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी मोजूद थे।
जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत, 2 ग्रामीणों ने सुनाई सरकार से मिली सहायता की कहानी
कलेक्टर श्री यादव ने ग्रामवासियों से पूछा शिक्षक आते हैं, नियमित आते हैं, बताया गया आते हैं, परिणाम 100 प्रतिशत रहा हैं। टीकाकरण भी हो रहा हैं। बीएमओ ने बताया आयुष्मान कार्ड 17 रात्रि चौपाल में बन गए हैं। कलेक्टर ने पूछा आयुष्मान कार्ड मिला हैं एक हितग्राही ने कहा मेरा ऑपरेशन भी आयुष्मान कार्ड से हुआ हैं। दो हितग्राहियों ने आयुष्मान लाभ की कहानी सुनाई। कलेक्टर ने ग्रामवासियों पूछा राशन मिल रहा हैं, सभी ने बताया हाँ मिल रहा हैं। उन्होंने कहा नामांकन, बटवारा लंबित तो नहीं हैं, बताया नहीं कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है।
ग्राम में सभी जगह प्रेशर से पानी मिले
सिंगपुर में पानी आपूर्ति कुछ वार्ड में नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर श्री यादव ने कहा सभी जगह प्रेशर से पानी दिया जाये।
उर्वरक के लिए ई-विकास पोर्टल पर करें पंजयीन

एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने ई-विकास पोर्टल पर पंजीयन कराने आग्रह किया। उन्होंने कहा खाद पोर्टल के माध्यम से मिलेगा। जनजातिय छात्रों के लिए सहायता योजना की जानकारी दी। बिरसा मुण्डा और ट्टंया मामा योजना की भी जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग के उप संचालक डाँ असाटी ने बताया कड़कनाथ मुर्गी अनुदान योजना की जानकारी दी। 400-450 रूपये जमा कराये, 40 चूजे 28 दिन के दिए जायेंगे।
पक्की सड़क जल्द मिलेगी
रात्रि चौपाल का आयोजन में ग्राम वासियों ग्राम सिंगपुर, नीमखेड़ा, बैरियर, ओला छावनी में पक्की सड़क नहीं की बात कही, इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के इंजीनियर शरद कुमार खरे ने बताया कि सिंगपुर नीमखेड़ा बरियटोरा सड़क निर्माण हेतु डीपीआर का पूर्ण कर लिया गया कर लिया गया।
विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
शिविर के दौरान कृषि, जल निगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
हितग्राहियों की जुबानी उनकी कहानी
शिविर में आयुष्मान कार्ड धारक बृजेश मुंडा ने बताया कुछ दिन पूर्व उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिला अस्पताल दमोह में उनका आयुष्मान कार्ड पर आपॅरेशन हुआ था। इसी प्रकार एक अन्य हितग्राही को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त हुआ जिसकी कहानी उन्होंने विस्तार से बताई। साथ ही शिविर में पशुपानल विभाग की नंदी योजना के तहत नंदी प्राप्त होने की कहानी उन्होंने बताई।
एक-एक ग्रामीण की सुनी बातें
कलेक्टर श्री यादव ने महिला बाल बिकास के द्वारा किए जा रहे कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं, आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने तथा बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर सभी को बधाई दी। कलेक्टर ने पूछा सभी को राशन मिल रहा है ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा मिल रहा है। राजस्व योजनाओं का लाभ भी मिलता है, कलेक्टर ने पूछा किसी के नामांतरण बंटवारे के प्रकरण लंबित तो नहीं है, बताया गया नहीं है। कलेक्टर ने कहा सभी संतुष्ट है सभी को पट्टे मिले हैं।
कलेक्टर श्री यादव ने एक-एक ग्रामीणों की समस्याओं को सुन सबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र के प्रमाण पत्रों का भी वितरित किये गए।

