Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जंगली सुअर के शिकार मामले में चार आरोपी पकड़े, पाली वीट क्षेत्र में मडियादो बफरजोन प्रबंधन की कार्यवाही

मड़ियादो वनपरिक्षेत्र अधिकारी जे.पी मिश्रा के नेतृत्व में मड़ियादो बफरजोन अमले ने वन्य जीव जंगली सुअर शिकार मामले में चार शिकारियों को पकड़ा है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी जे पी मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पाली वीट के गोरईया टोला में अज्ञात वाहन की टक्कर से सुअर के घायल एवं म्रत्यु उपरान्त मांस काटने एवं पकाकर खाने के मामले में एक घर और परिसर से खून से लथपथ साड़ीहंसिया आदि जब्त किया गया। उसके बाद डॉग स्क्वायड की सर्चिंग में सुअर के बाल, उबला मांस आदि भी बरामद किया गया हैमामले में सरस्वती पिता नथुआ आदिवासी, कनई आदिवासी पिता रम्मू आदिवासीगुज्जु पिता सिमलु आदिवासी को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण 26202/01 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 2 और 9 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना जारी हैवन अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की भी पतासाजी की जा रही है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!