E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष डॉ. श्री कुसमरिया मड़ियादो पँहुचे, धार्मिक आयोजन में हुए शामिल

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया आज मड़ियादो पँहुचे, मड़ियादो के महावीरन मंदिर में चल रहे श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ आयोजन में शामिल हुए।
कुसमरिया ने पूज्य पागल गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और सामयिक चर्चा की। यज्ञाचार्य और साधु संतों के दर्शन कर आयोजको से भेंट कर आयोजन के सम्बंध में भी चर्चा की। इस दौरान कमलेश चौदह, मंजुलता श्रीवास्तव, बसंत अग्रवाल, मड़ियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे, आत्मा सिंह महदेले मौजूद रहे।




