Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

टीकाकरण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने यू-मेंटर ऐप से होगी मॉनीटरिंग

भारत सरकार द्वारा नियमित टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता और सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में टीकाकरण की रियल-टाइम मॉनीटरिंग और पर्यवेक्षण के लिए अब यू-मेंटर ऐप की शुरूआत की जा रही है। जिले में इस नई व्यवस्था को मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खंड स्तरीय अधिकारियों और सुपरवाइजरों को उन्मुखीकृत किया गया।

कार्यो की लाइव ट्रैकिंग हो सकेगी

डॉ. चौहान ने  बताया कि यू-मेंटर ऐप के माध्यम से टीकाकरण सत्रों, कोल्ड चेन के रखरखाव, आवश्यक लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता और एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की लाइव ट्रैकिंग की जाएगी। कार्यप्रणाली के संबंध में सभी महत्वपूर्ण बातों को साझा करते हुए स्पष्ट किया कि आगामी समय में सभी अधिकारियों/सुपरवाईजरों को फील्ड में टीकाकरण निरीक्षण के दौरान यू-मेंटर ऐप के माध्यम से ही ऑन-स्पॉट रिपोर्टिंग करनी होगी।

उन्होंने बताया कि यू-मेंटर ऐप में टीकाकरण से जुड़ी सभी अहम सेवाओं की जानकारी हेतु मॉड्यूल डेवलप किये गये है, जो प्रोटोकॉल अनुसार टीकाकरण की गुणवत्ता के सुदृढीकरण हेतु बहुत उपयोगी होंगे। इस मौके पर सी.बी.एम.ओ., जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कम्यूनिटी मोबिलाईजर, एपीएम सहित खंड स्तरीय बीपीएम, बीसीएम एवं सेक्टर सुपरवाईजर मौजूद रहे। बैठक दौरान डॉ. चौहान ने बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य के साथ-साथ सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आनी चाहिए

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!