मकान सूचीकरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मकान सूचीकरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
दमोह :एडीएम मीना मसराम ने जानकारी देते हुए बताया 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के सुचारू संचालन हेतु मार्च-अप्रैल 2026 में फील्ड ट्रेनरों) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को डेटा संग्रहण, तकनीकी पहलुओं और ऐप-आधारित गणना प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह तक विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है।उन्होने बताया जिले में सर्व शिक्षा अभियान सभा कक्ष, में प्रशिक्षण सत्र संचालित किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) एवं जनगणना प्रक्रिया में सटीक और विश्वसनीय डेटा संकलन के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों, डिजिटल तकनीकों और फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के उपायों की जानकारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न जिलों में यह प्रशिक्षण द्वितीय बैच के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

