Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

दृष्टि का उपहार मानवता का आधार

नेत्रदान किसी दृष्टि बाधित व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद का माध्यम बन सकता है। आइए नेत्रदान के प्रति लोगों को प्रेरित कर कार्नियल ब्लाइण्डनेस से पीडित लोगों को नई रोशनी देने में सहयोग करें। यह बात हटा सीबीएमओ डॉ. यूएस पटेल ने राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाडा के तहत सिविल अस्पताल हटा में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस दौरान अस्पताल में मौजूद हितग्राहियों के परिजनों को नेत्रदान से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित  पंपलेट वितरण कर नेत्रदान के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की गई। इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक प्यासी विशेष रूप से मौजूद रहे।

डॉ प्यासी ने बताया कि मानव सेवा के तहत यदि व्यक्ति मृत्यु उपरांत अपनी आंख का दान करते हैं, तो वह किसी अन्य व्यक्ति की जिंदगी में रोशनी लाने का महान कार्य करते है। नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी मिल सकती है, मृत्यु के 6 घंटे के अंदर नेत्र दान आवश्यक होता है, नेत्रदान सरल, महान और मानवता की सर्वोच्च सेवा है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!