
दमोह। मनुष्य अपनी आवश्यकताओं को सीमित कर संतोष को धारण करता है तो वह सुखी हो जाता है संतोष में ही सच्चा सुख है परिग्रह मिथ्यात का चिन्ह है यह मूर्छा है संसार में मनुष्य का कुछ नहीं है खाली हाथ आता है खाली हाथ जाता है जो साथ जाता है उस पर ध्यान नहीं होता यदि आत्मा के गुनो पर लक्ष्य कर ले तो कल्याण हो जाएं। उपरोक्त विचार मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज ने विद्या वृति आश्रम सिविल वार्ड में नॉर्वे दिन अकिंचन धर्म पर अभिव्यक्त किय इस मौके पर श्रीजी कि अभिषेक एवं शांति धारा उपरांत पूजन संपन्न हुई मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने कहा कि श्रावक कल्याण समिति शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में समाज को महत्वपूर्ण योगदान दे रही है कमजोर आर्थिक स्थिति के छात्रों एवं बेसहारा बीमार व्यक्तियों की तत्काल मदद करती है इस मौके पर अनेक लोगों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की मुनि श्री श्रुतेश सागर जी महाराज ने कहा कि भारत महान है क्योंकि यह तीर्थंकरों की भूमि है यहां अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया है सिकंदर भारत को सोने की चिड़िया समझ कर लूटने आया किंतु जब कल्याण मुनि को उसने दिगंबर अवस्था में देखा तो उसे बड़ा आश्चर्य हुआ उसने उन्हें वस्त्र देने का प्रयास किया किंतु मुनि ने कहा की सिकंदर तेरे वस्त्र फट जाएंगे किंतु हमारी दिशाएं ही अंबर है वह कभी नष्ट नहीं होती सिकंदर अत्यंत प्रभावित हुआ और कल्याण मुनि को अपने साथ यूनान ले गया उसे अपनी भूल का एहसास हुआ और उसका अहंकार टूट गया।



