Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विकास कार्यो की समीक्षा ली। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से चर्चा की गई।

         बैठक के दौरान किसान कल्याण एवं कृषि विकास, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, उद्योग विभाग, नगरीय विकास एवं आवास, पुलिस विभाग, खनिज विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, जनजातीय कार्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, पशुपालन एवं डेयरी, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाटरशेड तथा खाद्य विभाग से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।

            समीक्षा के दौरान औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुशासन, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, नल-जल योजना, कानून व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता एवं वितरण, जल गंगा संवर्धन अभियान  सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

            बैठक में मुख्य सचिव ने वनग्रामों में किसानों को पट्टा वितरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दमोह एनआईसी में मौजूद रहे कलेक्टर श्री यादव सहित अन्य अधिकारीगण

            इस अवसर पर दमोह एनआईसी में कलेक्टर प्रताप नारायाण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, डीएफओ ईश्वर जरांडे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!