दमोह शहर की निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने अधीक्षण अभियंता द्वारा किया गया सघन भ्रमण
दमोह शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 27 मई को अधीक्षण अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. दमोह द्वारा शहर की विवेकानंद कालोनी, मुकेश नायक कालोनी, घंटाघर, सिंधी कैम्प आदि क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया गया एवं बिजली विभाग की मेनटेनेंस टीम द्वारा किये जा रहे मेनटेनेंस कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा मौके पर कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारियों को अवगत कराया कि वर्तमान में शहर का तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच चल रहा हैए ऐसे में मेनटेनेंस कार्य पूर्ण सुरक्षा के साथ कम से कम समय में गुणवत्तापूर्ण किया जाये। जिससे कि विद्युत उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधीक्षण अभियंता अमित चौहान द्वारा दमोह शहर के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि विद्युत व्यवधान की सूचना प्राप्त होते ही उसके सुधार हेतु त्वरित कार्यवाही की जाये। विद्युत उपभोक्ताओं के फोन आवश्यक रूप से अटेण्ड किये जायें।
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रवार
निर्धारित की अधिकारियों की जिम्मेदारी
अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने दमोह शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए निम्नानुसार क्षेत्रवार अधिकारियों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करए धैर्यता के साथ अपनी शिकायत का निराकरण करायें एवं कंपनी को सहयोग प्रदान करें।
सहायक अभियंता राघवेन्द्र ईडपाची दमोह शहर- 9425613885 आवंटित क्षेत्र- किल्लाई नाका, सिविल वार्ड, सिंधी कैम्प, टंडन बगीचा, बस स्टेण्ड, गार्ड लाइन, पलंदी चौराहा, तीन गुल्ली, मलैया मिल, पथारिया फाटक से देहात थाना तक। कनिष्ठ अभियंता पूजा खोब्रागढे दमोह शहर- 9479874770 आवंटित क्षेत्र- धरमपुरा, पठानी मुहल्ला, बजरिया वार्ड, पुराना थाना फुटेरा वार्ड।
कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता दमोह शहर-.7648824085 आवंटित क्षेत्र- जबलपुर नाका से जिला चिकित्सालय तक, वैशाली नगर, शिवनगर, एसपीएम नगर, आफीसर कालोनी, श्याम नगर, घंटाघर, बड़ा पुल, असाटी वार्ड, इंदिरा कालोनी, जटाशंकर, शोभानगर, चैनपुरा। कनिष्ठ अभियंता अजीत पटैल मेनटेनेंस दमोह शहर- 9425613916 आवंटित क्षेत्र.संपूर्ण दमोह शहर की विद्युत व्यवस्था।




