
दमोह। बजरिया वार्ड 4 में निवासरत करीब 100 आवासहीनों ने नगरपालिका दमोह में आनलाइन आवेदन दिये है किन्तु उन्हें अब तक शासन की आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उक्ताशय को लेकर वार्ड पार्षद कीर्ति गोपाल मास्टर के नेतृत्व में वार्डवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर माननीय जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि बजरिया वार्ड 4 की अधिकांश भूमि हजारी मंदिर ट्रस्ट की है और वहॉ से गरीब रहवासियों को मंदिर ट्रस्ट के मोहत्तम पुजारियों ने 100-200 रूपये के स्टाम्प पर दो पीड़ी पहिले भगवान का टीका लेकर वहॉ के रहवासियों को दी थी वहॉं निवासरत समस्त परिवार मकान टैक्स जलकर नगरपालिका का देते आ रहे है गौरतलब है कि इसी भूमि पर काबिज 2017 से 2018 तक करीब वार्ड के 20 परिवारो को शासन की योजना लाभ मिल चुका है किन्तु अब क्यों नहीं। वार्ड वासियों ने बातया कि भूमि स्वामित्व के नाम पर उनके पास बैनामा पट्टा रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें शासन की योजना से वंचित किया जा रहा है जबकि यह योजना आवासहीनों के लिए ही है अब सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। वर्तमान में 150 से 200 हितग्राहियों ने आवेदन किया है किन्तु वह सब नगरपालिका के चक्कर ही काट रहे है पार्षद के साथ मौजूद वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, लालचंद राय, अजय जाटव, नगर के पार्षद पप्पू कसोटया, राजा रौतेला, शैलेंद्र सिंह, रफीक खान, जीशान पठान ने कहा कि शासन प्रशासन ऐसी कोई गाइडलाइन बनाये जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वंचित परिवारों को मिल सके अन्यथा हम सभी वार्ड वासियों के साथ धरना प्रदर्शन को बाध्य होगे।




