व्ही.एच.एस.एन.डी. सत्र पर पहुंच कर परखीं स्वास्थ्य सेवाएं दस्तक अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने के निर्देश

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने ग्राम खैरी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पॉलर और शहरी क्षेत्र शोभानगर में आयोजित ’ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ पर मातृ एवं शिशु देखभाल से जुड़ी सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम को मौसमी बीमारियों पर नजर बनाएं रखने, लाभार्थियों को दी गई सेवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन करने और क्षेत्र में गृह भ्रमण कर दस्तक अभियान के तहत चिन्हित शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने निर्देश दिए।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरी के ग्राम खैरी सत्र दौरान डॉ. चटर्जी ने पाया कि संक्रमण से बचाव में बेहद अहम विटामिन ए का घोल बच्चों को पिलाया जा रहा था। साथ ही दस्त से बचाव में कारगर ओआरएस पैकेट देकर इसके इस्तेमाल के संबंध में आवश्यक समझाईश दी जा रही थी। उन्होने मौके पर पाया कि लाभार्थियों की तैयार सूची में से 10 बच्चों को विटामिन ए घोल पिलाया जा चुका था। सत्र दौरान प्रसव पूर्व जांच हेतु गर्भवती महिलाएं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण हेतु हितग्राही सत्र स्थल पर मौजूद रहे।



