
दमोह। जिला अस्पताल दमोह में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ दी जा रही है एक्सपायरी डेट की दवाई पथरिया निवासी बृजेश सेन ने कलेक्ट्रेट दमोह पहुंचकर कलेक्टर महोदय को भगवती मानव कल्याण के कार्यकर्ताओं के साथ आवेदन दिया बृजेश सेन ने बताया की दिनांक 26.08.2026 को जिला चिकित्सालय दमोह पहुंचकर अपनी पत्नी रागनी सेन को भर्ती करवाया जहां 27 8 2026 को उनकी डिलीवरी हुई डिलीवरी के पश्चात नवजात शिशु को भर्ती कर लिया गया भर्ती के 10 दिन पश्चात 6.9.2026 को रागिनी सेन एवं नवजात शिशु को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है और उसे उसी समय जो दवाई दी जाती है उसमें से दवाइयां एक्सपायरी डेट की पाई गई जिसकी शिकायत बृजेश सेन ने कलेक्टर दमोह को आवेदन के माध्यम से दी कलेक्टर ने बृजेश सेन को अस्पताल भेज कर उसको सही दवाई दिलवाई और भगवती मानव कल्याण संगठन ने इस पर चिंता व्यक्त की और कहा कि दोषियों पर जांच करके सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा किसी भी मरीज की जान जा सकती है इसका जवाबदारी स्वास्थ्य विभाग दमोह रहेगा पहले भी स्वास्थ्य विभाग महिलाओं की बच्चों की मौतों के मामले में चर्चाओं में रहा है।



