संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन- जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है- राज्यमंत्री श्री लोधी संत रविदास जयंती पर बनवार में निकली कलश वंदन यात्रा, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया कलश स्थापना एवं माल्यार्पण समरसता संकल्प अभियान के तहत विधानसभा जबेरा के 15 गांवों में पहॅुची संत रविदास जी की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत ग्राम बनवार में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यात्रा में सहभागिता करते हुए संत रविदास मंदिर में पवित्र कलश की स्थापना की। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संत रविदास महाराज की गौरवगाथा जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी को विधानसभा सहित प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में कलश के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर, गांव-गांव और नगर-नगर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। विधानसभा जबेरा में जहां-जहां संत रविदास जी के मंदिर हैं, वहां उनकी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी पहुंचाकर कलश स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु इस पवित्र मिट्टी का पूजन एवं वंदन कर स्वयं को धन्य महसूस करेंगे।
15 गांवों तक पहुंचेगी यात्रा
श्री लोधी ने कहा विधानसभा जबेरा में कुल 15 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां संत रविदास जी के मंदिर स्थित हैं। इन सभी स्थानों को यात्रा के माध्यम से जोड़ा जाएगा और जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होने कहा कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ 7 सितंबर 2026 से हुआ है, जो 11 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रथम दिवस विधानसभा जबेरा के ग्राम घटेरा, बनवार, लरगुवां, परस्वाहा, खमरिया, पटना मानगढ़, रौड़, मझगुवां मानगढ़, बम्हौरी, सिमरी, चौपरा, घाना, कलेहरा एवं जबेरा सहित निर्धारित ग्रामों में यात्रा निकली। अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के समतामूलक विचारों, सामाजिक एकता और समरसता के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है।



