Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जनसुनवाई में 247 आवेदनों पर हुई सुनवाई जनसुनवाई में जय श्री की सुनी गई फरियाद, कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल ₹3 हजार की सहायता राशि का चेक देकर घर में तत्काल बिजली कनेक्शन कराने के दिए निर्देश

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 247 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

            जनसुनवाई में 17 आधार अपडेशन एवं 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जय श्री ठाकुर के बिजली कनेक्शन का हुआ समाधान

            जनसुनवाई में बजरिया वार्ड, दमोह निवासी जय श्री ठाकुर अपनी बिजली कनेक्शन संबंधी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर श्री यादव को बताया कि वह कई दिनों से अपने घर में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बताई गई राशि उनके पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा उनकी हार्दिक इच्छा है कि उनके घर में बिजली का कनेक्शन हो जाए।

            कलेक्टर श्री यादव ने जय श्री की समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जय श्री को ₹3 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए उनके घर में तत्काल बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

            कलेक्टर की तत्परता से अपनी समस्या का समाधान होते देख जय श्री ठाकुर बेहद प्रसन्न हुईं। उन्होंने कहा कई दिनों से उनके मन में अपने घर में बिजली कनेक्शन लगवाने का सपना था, जो आज पूरा होने जा रहा है। उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वे बड़ी उम्मीद और तमन्ना के साथ अपनी समस्या लेकर आई थीं और आज उनकी सुनवाई हो गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!