
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नीट पेपर लीक से छात्र छात्राओं के हुए भविष्य खराब को लेकर राम मंदिर में चंदा चोरी एवं चढ़ावा चोरी साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन की बेशकीमती 168 जमीन अपनी पत्नि पुत्र बड़े भाई बहिन भतीजे के नाम पर वहा खरीदी गई जहां से बाईपास निकलना है उस जमीन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सवाल किये कि प्रदेश वासियो को बताये कि पद पर रहते हुए लाभ लेना उचित है या अनुचित किन्तु सीएम. साहब चुप्पी साधे हुए है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा कटघरे में है और चौतरफा राम मंदिर चंदा चोरी चढ़ावा चौरी में घिर चुकी है क्योंकि मंदिर चढ़ावे के इस महाघोटाले में बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है पूरी जिम्मेवारी भाजपा की है क्योंकि वे ही इसके संरक्षक है पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा जिसमें 22 लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उनके अभिभावको ने कोचिंग पर लाखो खर्च करके उन्हें पढ़ाया किन्तु पेपर लीक होने से उन्हें गहरा सदमा लगा कई छा़त्र छात्राओं ने तो आत्महत्या तक करली। जिला कंाग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा ने कहा कि देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आपरेशन सिन्दूर में भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ किन्तु वर्तमान में छः सैनिको के शहीद होने की पुष्टि हुई भाजपा पूरे देश में अराजकता का माहौल फैला रही है इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परम यादव, विजय बहादुर सिंह, प्रदीप पटेल, मुकेश जैन, शुभम तिवारी, श्रीकांत पटैल, मुकेश सोनी समेत अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।




