Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

बटियागढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दो दिनों में 143 किशोरियों को लगा टीका

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विकासखंड में चलाया जा रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान जागरूकता की नई मिसाल पेश कर रहा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर तालमेल से बुधवार और गुरुवार को कुल 143 किशोरी बालिकाओं का सफल टीकाकरण किया गया।

समन्वय से मिल रही सफलता

बीईओ सूरजभान चौधरी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों और अभिभावकों की जागरूकता के कारण ही यह सफलता मिली है। दमोह कलेक्टर और एसडीएम पथरिया द्वारा लगातार की जा रही समीक्षा का असर धरातल पर दिख रहा है। बुधवार को अजबधाम में आयोजित कैंप में बीएमओ डॉ. महेश सिंह की उपस्थिति में 102 बालिकाओं को टीके लगाए गए, जबकि गुरुवार को सीएचसी बटियागढ़ में दोपहर तक 41 बालिकाओं का टीकाकरण हुआ। विकासखंड में अब तक 600 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी बालिका में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया है।

अभियान को गति देने के लिए 11 अप्रैल 2026 को बटियागढ़ और फुटेरा कलां में ‘मेगा शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। बीईओ ने अपील की है कि जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और 15 वर्ष से कम हैं, उनके अभिभावक एक जागरूक अभिभावक बनकर उन्हें मेगा शिविर में जरूर भेजें।

“आज का टीका, कल का सुरक्षित भविष्य” इस संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से जागरूक बनने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है। वहीं आज इसी संबंध में एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने बटियागढ़ ब्लाक के सभी स्कूलों के सभी प्राचार्यो के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें सभी प्राचार्यो को एचपीवी टीकाकरण के लिए निर्देशित किया। बैठक में सीबीएमओ डॉ. महेश सिंह और ब्लाक शिक्षा अधिकारी सूरजभान चौधरी की मौजूदगी रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!