शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में BIS वर्ड सर्च पहेली प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा के तत्वाधान में गठित स्टैंडर्ड क्लब की सदस्य छात्राओं के लिए 18 अगस्त 2026 को ‘राष्ट्रीय ध्वज पर भारतीय मानक’ विषय पर वर्ड सर्च पहेली प्रतियोगिता’ का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी के निदेशन में किया गया।
वर्ड सर्च पहेली प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर प्रथम कु. अन्नू हजारी ,द्वितीय कु. प्रतिभाग पटेल, तृतीय प्रिया जैन एवं लक्ष्मी ठाकुर, चतुर्थ स्थान बिन्देश्वरी ठाकुर एवं रश्मि पटेल का रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ. अरुणा एम. जैन, डॉ. डी.के. नेमा, डॉ. आदेश नामदेव, डॉ सुधांशु तिवारी एवं डॉ चंद्र शेखर राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन और संचालन डॉ. प्रणव मिश्रा (मेंटर, BIS स्टैंडर्ड क्लब) द्वारा किया गया।विशेष आकर्षण के रूप में, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सहयोग से प्रतिभागी छात्राओं हेतु स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।



