राष्ट्र सेविका समिति दमोह जिले की सेविका बहनों द्वारा नगर के मुख्य चौराहों पर राष्ट्र सेविका समिति के नव दशकों की यात्रा पर रंगोली डालकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
राष्ट्र सेविका समिति दमोह जिले की सेविका बहनों द्वारा नगर के मुख्य चौराहों पर राष्ट्र सेविका समिति के नव दशकों की यात्रा पर रंगोली डालकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।
राष्ट्र सेविका समिति दमोह जिले की सेविका बहनों द्वारा नगर के मुख्य चौराहों पर राष्ट्र सेविका समिति के नव दशकों की यात्रा पर रंगोली डालकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। ज्ञात है कि कि सन् 1936 को विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र के वर्धा जिले में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना हुई थी। वर्तमान समय में राष्ट्र सेविका समिति विश्वव्यापी महिला संगठन है भारत के साथ विश्व के अनेक देशों में कार्य कर रही है। सन 1936-2026 तक 90 वें दशक और निरंतर महिलाओं को शारीरिक, मानसिक,बौद्धिक एवं सांस्कृतिक रूप से सबल बना कर उनके व्यक्तित्व निर्माण से समाज निर्माण और समाज निर्माण से राष्ट्र उत्थान के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। स्त्री समाज की धुरी है,वो केवल सृजनकर्ता नहीं तो भारत की गौरवशाली संस्कृति व परंपराओं की वाहक भी है।सभ्य समाज के निर्माण व कल्याणार्थ कार्य में उसकी भूमिका अहम है इस धारणा के साथ “चरैवेति चरैवेति” मंत्र को लेकर ये संगठन 90 वें वर्ष को पूर्ण कर सतत भारत माता की सेवा में रत है। इसी विशेष दिवस पर दमोह नगर की बहनों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर रंगोली सजाकर समिति 90 वें वर्ष की प्रसन्नता को व्यक्त किया गया।


