मध्य प्रदेश
Trending
सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर की गई
सोयाबीन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 अक्टूबर की गई

दमोह। भारत सरकार की प्राइस डिफिशिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के तहत ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन पंजीयन की अवधि बढ़ा दी गई है। पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 24 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के अनुसार, संबंधित अवधि में सोयाबीन उत्पादक किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे।

