Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में स्वास्थ्य विभाग को पहली बार ए-ग्रेड,

जिले में नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीएम हेल्पलाइन की अगस्त माह की ग्रेडिंग में स्वास्थ्य विभाग को पहली बार ए-ग्रेड प्राप्त हुआ है।

समयसीमा बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्जित इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के कार्यों की सराहना की गई। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन इसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. राय ने इस उपलब्धि का श्रेय विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों को देते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!