E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में सेवा संकल्प के तहत हुआ आयोजन

शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, दमोह में 3 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के G ब्लॉक के सामने आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. मरकाम एवं डॉ. अमिता श्रीवास्तव रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में , बादाम, अंजीर, आम, जामुन, सहजन एवं  अन्य  पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

            कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अवधेश जैन, डॉ. डी.के. नेमा, डॉ. आर.पी. अहिरवार, डॉ. मालती नायक, डॉ. जया अहिरवार, डॉ. राधा ताम्रकार, डॉ. ब्रजेश मोर्य, डॉ. सुधांशु तिवारी, पूजा तंतवाय, डॉ. असलम खान, डॉ. सिद्धांत दुबे, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. प्रिया थापा एवं डॉ. रेशमा परवीन सहित समस्त अतिथि विद्वान एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

            इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जी.पी. चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

            कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!