
स्वतंत्रता दिवस पर सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं एवं आशा सुपरवाइजर को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि खाते में हस्तांतरित कर सम्मानित किया। जिसमें विमला पटेल एवं प्रगति मिश्रा प्रथम, अंजना पटेल द्वितीय, अर्चना अहिरवाल तृतीय स्थान एवं आशा सुपरवाइजर मीरा अहिरवाल प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला आशा कार्यक्रम की ओर से डीसीएम ऋषि राज एवं प्रशिक्षक बीएम दुबे की मौजूदगी रही।




