दमोह : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 225 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 12 आधार अपडेशन एवं 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर रानी
अहिरवार, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
छात्राओं की शिक्षा की राह सुगम बनाएगी
साइकिल – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल
महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
दमोह : 18 अगस्त 2026
महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में मध्य प्रदेश सरकार की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि यह साइकिल छात्राओं की शिक्षा की राह को सुगम और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार छात्र-छात्राओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है




