E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया को मिली 02 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगा बेहतर सहारा भारत आईटी सेल के CEO सचिन जैन ने किया व्हीलचेयर दान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में आज भारत आईटी सेल के CEO श्री सचिन जैन द्वारा अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु 02 व्हीलचेयर दान की गईं। इस दान के माध्यम से अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय मरीजों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। सचिन जैन ने कहा कि समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी/कर्मचारी एवं समाजसेवी रोहित जैन उपस्थित जनसमुदाय ने श्री जैन के इस योगदान की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सचिन जैन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

